आगरा, जनवरी 3 -- भारतीय रेल पर डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए नित नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब यात्रियों को रेल वन एप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर तीन फीसद की छूट मिलेगी। साथ इस एप के माध्यम से यात्री ट्रेन के कोच में यात्रा करते समय खान-पान का आर्डर भी बुक कर सकेंगे। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की डिजिटल बुकिंग पर तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह छूट 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर डिजिटल भुगतान के माध्यम से मिलेगी। उन्होंने बताया कि रेलवन ऐप पर आर-वालेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत का कैशबैक मिलता है। रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट की बुकिंग के अतिरिक्त आरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.