भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टिकट बुक करते समय डायरेक्ट ट्रेन नहीं होने पर रेलवन एप में कनेक्टिंग यात्रा का विकल्प दिया गया है। जबकि इससे पहले आईआरसीटीसी एप से टिकट बुक करने पर लोगों को यह सुविधा नहीं मिलती थी। इससे लोग जान सकते हैं कि किस ट्रेन से यात्रा करना आसान होगा। इससे स्टेशन कोड बदल कर अलग-अलग ट्रेन खोजने में बर्बाद होने वाला समय बचेगा। प्रारंभिक और द्वितीयक ट्रेन में समय का अंतर भी है। ये समय उस हिसाब से रखा गया है कि पहले स्टेशन से शुरू होने वाली ट्रेन कनेक्टिंग स्टेशन पर कब पहुंचेगी और उसके बाद वहां से गंतव्य के लिए कौन सी ट्रेन यात्रा के लिए बेहतर रहेगी। मालदा मंडल की छह ट्रेनों की कैटेगरी भी बदली जा रही है। ये वो ट्रेनें जिससे भागलपुर के यात्री जाकर कनेक्टिंग यात्रा करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...