जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर। जुगसलाई स्थित रेल लाइन से मंगलवार रात अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद उसकी पहचान 48 घंटे तक नहीं हो सकी। इसलिए पुलिस ने शव को एमजीएम कॉलेज के शीतगृह में शनिवार तक सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए जुगसलाई और बागबेड़ा पुलिस से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन किसी थाने में गुमशुदगी की पुष्टि नहीं हुई। इससे जमशेदपुर के अन्य थानों में शव की फोटो भेजकर पहचान में मदद मांगया गया है। आरपीएफ व जीआरपी के अनुसार, युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है लेकिन घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने हत्या करने के बाद शव को लाइन पर रखने की संभावना जताई क्योंकि, लाइन से पांच मीटर दूर तक खून का निशान मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...