गंगापार, दिसम्बर 25 -- बुधवार देर रात रेललाइन पर सिंचाईकर्मी युवक का क्षत विक्षत शव रेललाइन पर मिला। रेलवे विभाग की सूचना पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने सिर विहीन शव अपने कब्जे लेकर सुबह शव की शिनाख्त कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया। थाना क्षेत्र के दिघिया पुलिस चौकी अंतर्गत दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर दिघिया रेलवे ओवरब्रिज के नीचे डाउन लाइन पर एक 35 वर्षीय युवक का शव बुधवार रात लगभग 12 बजे मिला। रेलवेकर्मी ने घटना का मेमो मांडा पुलिस को दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा व चौकी इंचार्ज दिघिया विक्की गुप्ता पुलिस कर्मियों संग घटना स्थल पर पहुंचे। गुरुवार सुबह दिघिया पुलिस शव का शिनाख्त कराने में सफल हुई। चूंकि युवक का धड़ गायब था, इसलिए रातभर शिनाख्त नहीं हो पाया। युवक दिघिया गांव निवासी रघुनाथ प्रसाद ...