बेगुसराय, मई 12 -- बरौनी। जीआरपी ने रविवार को बलिया-सियालदह में रेलयात्री के साथ मारपीट करने के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पकड़ाये आरोपित की पहचान फुलवड़िया निवासी मो.सलीम के रूप में हुई है। आरोपित के पास से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा पीड़ित रेलयात्री की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...