मुंगेर, फरवरी 12 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। रेलयात्री महापंचायत के दूसरे स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर संगठन ने मुंगेर रेल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान यह घोषणा की गई कि, मुंगेर गंगा नदी पर दूसरे रेल पुल, जमालपुर रेल कारखाना को निर्माण कारखाना का दर्जा देने, डीआरएम कार्यालय की स्थापना सहित अन्य रेल संबंधी मांगों को लेकर महापंचायत का एक शिष्टमंडल स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रेलयात्री महापंचायत के केन्द्रीय संयोजक एवं दक्षिण-पूर्व रेलवे के पूर्व जेडआरयूसीसी सदस्य संजय केशरी ने कहा कि, गंगा नदी पर दूसरे रेल पुल का प्रस्ताव पिछले दो वर्षों से रेलवे बोर्ड में लंबित है, जिसे केन्द्रीय मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने मुंगेर के विकास में रचन...