बदायूं, जनवरी 7 -- बदायूं, संवाददाता। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है। जिससे अधिकतर ट्रेने अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को ठंड से बचाव के लिए कोई समुचित उपाय नहीं किए हैं। जिससे ट्रेनों के इंतजार में यात्री स्टेशन पर कड़ाके की ठंड में सिकुड़ने को विवश हैं। प्लेटफार्म पर यात्री बैंचों, फर्श पर या ओवरब्रिज पर समय काटते नजर आ रहें हैं। मंगलवार दोपहर स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ थी। यात्री प्लेटफार्म एक व दो पर ट्रेनों के आने का इंतजार करते दिखे। इस दौरान कुछ यात्री ब्रेंच पर बैठकर समय काट रहे थे तो कोई ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर बैठकर ट्रेनों के इंतजार में ठिठुर रहे थे। हांड़कंपा देने वाली सर्दी से बचाव के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए हैं। सबसे बुरी हालत प्लेटफार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.