प्रयागराज, जुलाई 13 -- उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने यात्रीगण ध्यान दें। यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की समयपालनता में सुधार के लिए 90 ट्रेनों की समय सारिणी में रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। यह नई समय सारिणी 15 से 20 सितंबर के बीच लागू हो सकती है। प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गुजरने वाली 25-25 ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में पांच मिनट तक का परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा टूंडला जंक्शन की 21, इटावा की सात, कानपुर अनवरगंज की नौ और नैनी जंक्शन की तीन ट्रेनों का समय भी बदला गया है। रेलवे ने अपील की है कि यात्री नई समय सारिणी की जानकारी लेकर ही यात्रा करें ताकि कोई असुविधा न हो।प्रयागराज जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की नई समय सारिणी (चयनित सूची)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.