कोडरमा, जनवरी 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की है। रेलवन मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर अब यात्रियों को 3 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। यह सुविधा 14 जुलाई, 2026 तक लागू रहेगी। रेलवन एप पर आर-वॉलेट को छोड़कर उपलब्ध सभी डिजिटल भुगतान माध्यम-जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग-के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्री इस छूट का लाभ उठा सकेंगे। वहीं, आर-वॉलेट से टिकट बुक करने पर पहले से ही 3 प्रतिशत कैशबैक बोनस उपलब्ध है। इसका मतलब है कि रेलवन एप पर डिजिटल भुगतान से टिकट बुक करने पर यात्रियों को या तो सीधे 3 प्रतिशत छूट या आर-वॉलेट से 3 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने जानकारी दी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.