आजमगढ़, फरवरी 2 -- आजमगढ़,संवाददाता। जिले के दौरे पर आए भाजपा के पूर्व सांसद और भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सोमवार को शहर के भंवर नाथ मंदिर पर माथा टेका। बाबा भंवरनाथ से आशीर्वाद मांगते हुए निरहुआ ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा जनता की सेवा कर सकूं ऐसा आशीर्वाद भगवान हमें दें। शहर में 15 किमी लंबी रिंग रोड बाईपास के निर्माण के लिए 1279.13 करोड़ के प्रस्ताव को केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा स्वीकृति दी गई। स्वीकृति मिलने पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की टीम द्वारा इसका श्रेय अपने सांसद को दिये जाने के सवाल पर भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि 2022 से 2024 तक मैं आजमगढ़ का सांसद था। उसी समय इस सड़क की मांग की गई थी और डीपीआर भी बनवा दिया गया था। भाजपा ने आजमगढ़ में विश्वविद्यालय, संगीत महाविद्यालय ...