कानपुर, मई 1 -- चकेरी। रेलबाजार में तीन आरोपितों ने मिलकर एक युवक को पीटा। साथ ही उसके पास से 8800 रुपये लूटकर भागने लगे। तभी भीड़ ने तीनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। झांसी के नाबाबाद गोविन्द चौराहा बास मंडी निवासी मुस्तकीम के अनुसार, गुरुवार दोपहर को वह किसी काम से कानपुर आए थे। काम निपटाने के बाद वह घंटाघर से ऑटो से बस अड्डे के लिए जाने के लिए निकले, तभी ऑटो चालक ने उन्हें टाटमिल चौराहे पर उतार दिया। इसके बाद वे झकरकटी बस अड्डे की तरफ जाने लगे। तभी तीन युवक उनके पास आए और उन्हें मारने पीटने लगे। साथ ही उनके पास से 8800 रुपये लेकर भागने लगे। इस पर मुस्तकीम ने शोर मचाया, तभी भीड़ ने तीनों आरोपितों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपितों को रेलबाजार थाने ले गई। पूछताछ में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.