कानपुर, फरवरी 12 -- चकेरी। रेलबाजार के फेथफुलगंज पुल के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया, जिसके बाद घायल को केपीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके सिर पर 15 टांके लगे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन आरोप है कि फेथफुलगंज में सिपाही ने उन्हें टरका दिया। खपरामोहाल निवासी सुरेश विश्वकर्मा पोखरपुरवा स्थित एक कोल्डड्रिंक कंपनी में सेल्समैन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम को वह बाइक से ऑफिस से घर जा रहे थे। फेथफुलगंज पुल के पास पहुंचते ही चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए, जिससे वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए। साथ ही सिर पर लगा हेलमेट भी हट गया और मांझा उनके सिर को रगड़ते हुए निकल गया। इससे सुरेश लहूलुहान हो गए। आननफानन लोगों ने उन्हें केपीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनके सिर में 15 टांके लगे। ...