कानपुर, जनवरी 1 -- चकेरी। रेलबाजार में कार खड़ी करने के विवाद में ससुराल आये पीड़ित को पड़ोसी ने मारा पीटा। साथ ही पीड़ित पर ईंट-पत्थर से वारकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने रेलबाजार थाने में मामला दर्ज कराया। रेलबाजार के अजीतगंज निवासी नदीम अली के अनुसार, 31 दिसंबर को साले की शादी के चलते वह अपनी ससुराल मीरपुर स्थित बंगला नंबर 112 पर आए थे। उन्होंने अपनी कार ससुराल के पड़ोस में रहने वाले इश्तियाक के घर के पास खड़ी करने लगे। तभी इश्तियाक समेत उसके बेटे आफताब, मेहताब, भतीजे रेहान व आयान उनसे गाली गलौज करने लगे। इस पर पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपितों ने उन्हें पीटा। इसी दौरान ससुराल से पीड़ित के रिश्तेदार बाहर निकले तो आरोपितों ने पथराव कर दिया, जिससे नदीम लहूलुहान हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने रेलबाजार थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी जितेन्द...