बगहा, फरवरी 9 -- बेतिया। बेतिया-कुमारबाग रेलखंड के बीच प्रस्तावित लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर प्रशासनिक व तकनीकी स्तर पर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। कार्य प्रारंभ होने से पहले जिन प्रक्रियाओं और औपचारिकताओं को पूरा किया जाना होता है, उनमें से अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। दो दिनों के अंदर काम शुरू करने की घोषणा कर दी जाएगी। उक्त बातें समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रविवार को बेतिया स्टेशन के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कही। उन्होंने स्टेशन पर एक समीक्षा बैठक भी की। डीआरएम ने बताया कि दोहरीकरण कार्य को शुरू करने से पूर्व जिन कमियों की पहचान की गई है, उन्हें शीघ्र दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। वहीं यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों और ...