चंदौली, फरवरी 17 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर स्थित आरक्षण काउंटर पर टिकट लेने पहुंचे एक कुम्भ श्रद्धालु यात्री की रविवार की शाम पांच बजे सात हजार नगद और चेक गिर गया। इसकी जानकारी होने पर काउंटर पर तैनात कर्मचारी सुनील सिंह ने इमानदारी का परिचय देते हुए बार- बार उदघोष कराया। इस दौरान काफी देर बाद पहुंचे यात्री को पैसा लौटाया। इसके बाद यात्री काफी गदगद नजर आया। पीडीडीयू जंक्शन पर पश्चिम बंगाल का रहने वाला 60 वर्षीय साधन मजमूदार प्रयागराज से स्नान कर पहुंचा था। वह आरक्षित टिकट कराने काउंटर नंबर तीन पर पहुंचा था। लेकिन कोलकाता के लिए कनफर्म टिकट नहीं मिलने से लौट गया। लेकिन उसका पांच सौ का 14 नोट और चेक वही गिर गया। इसकी जानकारी होने पर काउंटर पर डयूटीरत कर्मचारी सुनील सिंह ने आसपास काफी खोजबीन किया। लेकिन यात्री के नहीं दिख...