प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलकर्मी अमित पटेल की हत्या की गुत्थी जीआरपी ने सुलझा दी थी। हत्यारोपी की मौत के बाद मुकदमा भी खत्म हो गया, लेकिन इसे अमित के माता-पिता मानने को तैयार नहीं हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। एनसीआर के मैकेनिकल विभाग में तैनात अमित पटेल नौ जुलाई की रात प्रयागराज जंक्शन पर ड्यूटी कर रहे थे। उसी वक्त प्लेटफॉर्म नंबर 7-8 पर पर अहमदाबाद का रोहित पहुंचा और रॉड से हमला कर अमित की हत्या कर दी। भीड़ ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागा, लेकिन एक ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी भी मौत हो गई। प्रयागराज जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और हत्यारोपी की मौत के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.