छपरा, दिसम्बर 29 -- रसूलपुर। थाना क्षेत्र स्थित बेनौत गांव में एक ही रात दो अलग -अलग बंद घरों का ताला तोड़ नकद व आभूषण सहित पचास लाख के सामान की चोरी कर ली गई है। रेलकर्मी रविशंकर सिंह और उनके चाचा राजेंद्र सिंह ने सोमवार को दो अलग-अलग एफआईआर करायी है। एफआईआर के अनुसार रविन्द्र सिंह ने छह हजार नकद और आभूषण सहित लाख और राजेंद्र सिंह ने कुल दस लाख के आभूषण आदि संपत्ति की चोरी का जिक्र आवेदन में किया है। रेलकर्मी के पुत्र आदर्श कुमार ने कहा कि घटना के एक सप्ताह पहले हम गांव गये थे तो रात में कुछ अज्ञात लोगों को रेकी करते देखी थी जिसकी सूचना एसपी को मोबाइल पर ह्वाट्सएप सहित मौखिक रूप से भी की थी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार घटना की एफआईआर कर छानबीन शुरू कर दी गई है जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। सूचना के 20 मिनट के भी...