प्रयागराज, जनवरी 6 -- खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक रेलकर्मी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच कर रही है। बुलंदशहर निवासी 35 वर्षीय राजकुमार पहले आरपीएफ में थे। बाद में बीमारी के चलते कम सुनाई देने लगा। इस कारण मेडिकल ग्राउंड पर उसे आरपीएफ से कैडर बदलकर रेलवे ने कामर्शियल विभाग में तैनात कर दिया था। जुलाई 2025 से वह प्रयागराज के कैटरिंग में नौकरी कर रहे थे। मंगलवार सुबह घनश्याम नगर कॉलोनी के पास चौफटका में वह ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल के पास ही आरपीएफ के कुछ जवान मौजूद थे, उन्होंने हादसे को होते देखा तो खुल्दाबाद पुलिस को सूचना दी। राजकुमार तीन दिन पहले ही पत्नी व बच्चों को लेकर शहर आए थे। अभी कमरा नहीं मिला था। वह परिवार को दोस्त के घर पर ठहराए थे।...