रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने सोमवार को रेलकर्मी नितेश कुमार पांडेय द्वारा कथित तौर पर आत्म्हत्या करने के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि जांच का जिम्मा रांची प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसी मामले में रांची के एसएसपी राकेश रंजन को मृतक के पिता द्वारा लगाए गए आरोप के मद्देनजर सुखदेवनगर थाना के संबंधित कनीय पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया है। सनद रहे कि रेलवे में ट्रेन मैनेजर एवं रातू रोड के न्यू मधुकम रोड नंबर पांच निवासी नितेश कुमार पांडेय ने 29 नवंबर को आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतक के पिता उदित पांडेय ने कथित प्रेमिका...