लखनऊ, फरवरी 2 -- रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ता (केएमए) की दरों में बढ़ोतरी, नए वेतनमान एवं भत्ते को एक जनवरी 2026 से लागू करना, रेलकर्मियों को मिलने वाले पास और पीटीओ में माता-पिता को भी शामिल करना सहित अन्य कई मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने प्रदर्शन कर सभा की। लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का ध्यान आकर्षित किया। मांगों को पूरा न करने पर आंदोलन की बात कही। यह प्रदर्शन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर सोमवार को अखिल भारतीय मांग दिवस के अवसर पर नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, लखनऊ मंडल के बैनर तले किया गया। शाखा मुख्यालयों पर भोजनावकाश के दौरान सभाओं का आयोजन किया गया। सभा के दौरान बताया गया कि उनकी मांगों में संचालन एवं रखरखाव के लिए यार्डस्टिक के अनुसार अतिरिक्त पदों का सृजन, सातवें केंद्रीय वेतन ...