सीतामढ़ी, दिसम्बर 15 -- स्थानीय लोगों और रेलकर्मियों ने चालक की सूझबूझ की सराहना की है। उनका कहना है कि समय रहते ट्रेन रोके जाने से न केवल बड़ी दुर्घटना टली, बल्कि रेलखंड पर यातायात भी बाधित होने से बच गया। रेलवे प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा मानकों की पुनः समीक्षा की जाएगी और तकनीकी जांच के बाद आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण सुबह तीन बजे से सात बजे तक सीतामढ़ी से रक्सौल रेलखंड पर चार घंटा यातायात बाधित रहा। इससे दरभंगा -रक्सौल एवं रक्सौल -दरभंगा पसेंजर आधा घंटा बिलंब हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...