जमशेदपुर, दिसम्बर 24 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के विभिन्न विभागों में तीन दर्जन से ज्यादा रेल कर्मचारियों का प्रमोशन जल्द होगा। इससे रेल कर्मचारियों को जहां आर्थिक लाभ होगा, वहीं विभागीय सुविधा भी बढ़ेगी। रेलवे जोन ने प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी और इच्छुक रेल कर्मचारियों से आवेदन मांगा है। बताया जाता है कि रेल कर्मचारियों को प्रमोशन के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा देनी होगी। जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग विभाग में 11, इलेक्ट्रिकल में 7, वाणिज्य विभाग में 4, कार्मिक विभाग में तीन 3 समेत विभागों में प्रमोशन से रिक्त पद को भरने की प्रक्रिया शुरू है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...