प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेलकर्मियों की पदोन्नति प्रक्रिया अब तय समयसीमा में पूरी होगी। रेलवे बोर्ड ने विभागीय चयन को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए 'मॉडल सेलेक्शन कैलेंडर' लागू कर दिया है। इस संबंध में डिप्टी डायरेक्टर अजय गोयल ने उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट को निर्देश जारी किए हैं। नए प्रावधान के तहत सामान्य चयन प्रक्रिया 45 से 60 दिनों में और सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) अधिकतम 90 दिनों में पूरी करनी होगी। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के जरिए परीक्षाएं समयबद्ध ढंग से आयोजित की जाएंगी। कैलेंडर में वर्ष के प्रत्येक माह के लिए अलग-अलग विभागों के प्रमोशन का लक्ष्य तय किया गया है। संबंधित माह में चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम पैनल सूची जारी करना अनिवार्य होगा। सिविल, इलेक्ट्रिकल,...