वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। महानगरी एक्सप्रेस में छह जाली टिकट मिलने के मामले में रेलकर्मियों की संलिप्तता की जांच चल रही है। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) विनीत कटियार के नेतृत्व में टीम ने मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड इकट्ठा कर लिए हैं। कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। अब इनका सत्यापन (क्रॉस एग्जामिन) किया जाएगा। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पुराने एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन) के प्रिंटरों की जांच भी करनेवाली है। इससे कई बिंदु स्पष्ट हो जाएंगे। यह भी पता चल जाएगा कि कहीं पुराने (मरम्मत योग्य) प्रिंटरों से किसी ने बाहर से टिकट तो नहीं बनाए। यह खुलासे में अहम कड़ी साबित होगी। इस कार्य में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भी जीआरपी के सहयोग के लिए लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...