चंदौली, दिसम्बर 13 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल सभागार में शुक्रवार को डीआरएम उदय सिंह मीना की अध्यक्षता में ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन के साथ तथा ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन के साथ बैठक हुई। दोनों एसोसिएशनों की ओर से जोनल एवं मंडल स्तर के पदाधिकारीगण ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों के कल्याण, कार्य स्थल पर सुविधाओं तथा एसोसिएशन से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। डीआरएम ने कहा पीडीडीयू मंडल भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण मंडल है, जो निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। हाल के समय में छठ एवं पितृपक्ष जैसे भारी यात्री दबाव वाले अवसरों पर भी मंडल ने सुचारु एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया है। कई बार 100प्रतिशत समयपालन, सबसे लंबी रुद्रास्त्र मालगाड़ी के संचालन, बेहतर वैगन एवं ट्रैक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.