मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेल यात्रियों को टिकट काउंटर की भीड़ से बचाने के लिए रेलवे नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को और आसान बनाया जा रहा है। साधारण श्रेणी की टिकट बुकिंग में आनेवाली परेशानियों को दूर करने के लिए अब चतुर्थ वर्गीयकर्मियों के यूनिफॉर्म पर क्यूआर स्कैनर लगाया जाएगा। इससे अनारक्षित श्रेणी में यात्रा करनेवाले यात्री जंक्शन परिसर में कहीं से भी टिकट ले सकेंगे। इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए रेलवे बोर्ड के वित्त विभाग ने पूमरे सहित सभी जोन के वाणिज्य शाखा को पत्र भेजा है। पत्र के जरिए यूटीएस एप के क्यूआर कोड को रेलवे के चतुर्थवर्गीय कर्मियों के यूनिफॉर्म पर लगाने का निर्देश दिया है, ताकि यात्रियों को टिकट काउंटर की भीड़ से बचाया जा सके। क्यूआर कोड स्कैनिंग से टिकट बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.