लखनऊ, फरवरी 4 -- पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय प्रांगण में एनई रेलवे मजदूर यूनियन, लखनऊ मंडल के तत्वावधान में तहरी भोज एवं गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीआरएम गौरव अग्रवाल, एडीआरएम (इन्फ्रास्ट्रक्चर) भुवनेश सिंह, एडीआरएम नीतू सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र एवं एनई रेलवे मजदूर यूनियन के नव-नियुक्त महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी ने अधिक से अधिक रेल कर्मचारियों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वाराणसी, इज्जतनगर एवं लखनऊ मंडल की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.