लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ की दो परियोजनाओं में Rs.328 करोड़ का निवेश लखनऊ में 414 नई इकाइयों का विकास लखनऊ। प्रमुख संवाददाता यूपी रेरा ने सात जिलों की 15 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। कुल Rs.3069.10 करोड़ के प्रस्तावित निवेश में राजधानी लखनऊ को भी अहम हिस्सेदारी मिली है। शहर की दो आवासीय परियोजनाओं को Rs.328.04 करोड़ का निवेश मिलेगा। इसमें कुल 414 आवासीय इकाइयां विकसित होंगी। राजधानी में प्रस्तावित इन परियोजनाओं में फ्लैट और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास विकसित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने इसकी मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं से शहर के विस्तारशील इलाकों में बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही, निर्माण गतिविधियों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ------- प्रदेश में संतुलित विकास की पहल यू...