पटना, जनवरी 3 -- भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने शनिवार को निबंधित परियोजना एवं बिल्डरों (प्रमोटरों) की नवीनतम रैंकिंग जारी की है। पांचवीं रैंकिंग की रिपोर्ट 15 नवंबर तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। परियोजनाओं और प्रमोटरों की रैंकिंग का विवरण रेरा बिहार की वेबसाइट https://rera.bihar.gov.in पर देखा जा सकता है। नवीनतम रैंकिंग और बीआरक्यू और बीपीक्यू डेटा जारी करते हुए रेरा बिहार अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कहा कि अब तिमाही रिपोर्ट जमा करने की व्यवस्था में सुधार किए गए हैं ताकि आमलोग इसे आसानी से समझ सकें। उन्होंने अपील की कि जिन लोगों ने किसी निबंधित प्रोजेक्ट में बुकिंग कराई है, वे अपने एवं प्रोजेक्ट से संबंधित कुछ जरूरी सूचना रेरा बिहार की वेबसाइट के जरिए अपने प्रोजेक्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि पहली ब...