बरेली, जनवरी 9 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। रेरा के सख्त रुख के बाद तहसील प्रशासन ने प्रीसियस बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड से 13.96 लाख रुपये और होराइजन प्राइवेट लिमिटेड से 344000 रुपये की वसूली की है। दोनों कंपनियों ने उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण के नाम अपने चेक शुक्रवार को सौंप दिए। जीवन गंगवार और हरदेवी गंगवार बनाम प्रीसियस बिल्डटेक का प्रकरण रेरा कोर्ट लखनऊ में चल रहा है। जीवन गंगवार के 698277 रुपये और हरदेवी गंगवार के 698277 रुपये कुल 1396554 रुपये कंपनी से भू राजस्व की तरह वसूलने के लिए आदेश दिए गए थे। वसूली में देरी पर रेरा ने नाराजगी जाहिर की थी। रेरा के रुख के बाद शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने वसूली की कार्रवाई पूरी की। इसी तरह मिश्रीलाल गुप्ता बनाम होराइजन प्राइवेट लिमिटेड के केस में रेरा ने 13 जून 2025 को आदेश पारित किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.