नई दिल्ली, फरवरी 4 -- मौजूदा समय में दुनियाभर में रेयर अर्थ मिनरल्स यानी दुर्लभ खनिजों पर कब्जा करने की होड़ मची हुई है। इस क्षेत्र में अब तक चीन का ही वर्चस्व है और यह बात अमेरिका को नागवार गुजर रही है। इस बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेयर अर्थ मिनरल्स को लेकर एक बड़ी मीटिंग बुला ली है। ट्रंप प्रशासन बुधवार को यूरोपीय संघ और अन्य देशों के मंत्रियों की एक अहम बैठक की मेजबानी करने जा रहा है। बैठक का अहम मुद्दा 'क्रिटिकल मिनरल्स' ही होगा। बता दें कि क्रिटिकल मिनरल्स में कोबाल्ट, निकल, मैंगनीज, ग्रेफाइट और लिथियम जैसे कई खनिज शामिल हैं। इसी श्रेणी में "रेयर अर्थ" भी आते हैं। रेयर अर्थ 17 तरह के धातु तत्व होते हैं, जिनका इस्तेमाल आधुनिक तकनीक वाले कई उपकरणों में होता है। फ्रांस के रिसर्च ग्रुप सर्कल साइक्लोप की एक रिपोर्ट के मुत...