गिरडीह, फरवरी 7 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के बहुचर्चित रेम्बा पंचायत में स्थित महत्वपूर्ण लिंक पथ बदहाल है। कई दशकों से विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के लिए उक्त पथ जेब खर्च के जुगाड़ का प्रमुख स्रोत रहा है। यहां तक कि कोई नेरो से झारखंडधाम रोड तक, तो कोई मध्य विद्यालय से मल्हो सीमाना तक, कोई मुख्य मार्ग रेम्बा से मल्हो सीमाना तक तो कोई मल्हो सीमाना से केंदुआटांड़ होते हुए रेम्बा मुख्य मार्ग तक लगभग प्रत्येक वर्ष मिट्टी मोरम के नाम पर काम करवाते रहे और उनकी जेब गर्म होती रही। पंचायत के लोग भी हमेशा मूकदर्शक ही बने रहे। यहां यह बता दें कि रेम्बा पंचायत के दो प्रमुख राजस्व ग्राम नेरो तथा मल्हो के लोगों के लिए उक्त पथ अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। साथ ही साथ जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग को झारखंडधाम मुख्य मार्ग से जोड़ने में उक्त पथ की...