गिरडीह, जून 22 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत रेम्बा के प्रख्यात वैद्य वासुदेव त्रिवेदी 82 वर्ष का निधन रविवार अहले सुबह हो गया। उनके निधन की खबर पूरे क्षेत्र में दावानल की तरफ फैल गई। वासुदेव त्रिवेदी की आयुर्वेद में जबरदस्त पकड़ थी और वह सरकार के अधीन झारखंडधाम स्थित आयुर्वेद औषधालय में पदस्थापित भी रहे थे। सेवानिवृत्ति के पश्चात विगत दो दशक से रेम्बा स्थित आवास से ही लोगों को आयुर्वेद की सेवा दे रहे थे। उनके निधन पर आजसू जिला उपाध्यक्ष अजय द्विवेदी, उदय द्विवेदी, उमेश पाठक, उप मुखिया मनोहर पंडित, पंसस प्रतिनिधि जिब्राइल अंसारी, दिनेश साहू पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु राम, संतशरण सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए एक अपूरणीय क्षति बताया। अंतिम संस्कार पतारडीह स्थित श्मशान घाट में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...