गिरडीह, जून 14 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। आस्था के अनगिनत रूप हैं। स्थानीय पर्व तथा त्योहार इसी आस्था पर टिकी है। कुछ ऐसा ही नजारा जमुआ प्रखंड के रेम्बा स्थित दुबे बांध में शुक्रवार देखा गया। रेम्बा निवासी परमेश्वर मंडल तथा उनके परिजनों के द्वारा इच्छित कामना की पूर्ति के पश्चात शुक्रवार को ठकुराही पूजा की गई। इस पूजा के मुख्य पुजारी भगत होते हैं। पूजा संपन्न कर रहे भगत दुलारचंद राय ने बताया कि स्थानीय देवता ठाकुर बाबा की पूजा इच्छित कामना की पूर्ति के पश्चात की जाती है। इस पूजा में बकरे की बलि दी जाती है और कुटुंब मित्र आदि सब प्रसाद स्वरुप मांस भात खाते हैं। पूजा का समस्त विधि विधान भगत के द्वारा ही किया जाता है। इसके एवज में भगत को दक्षिणा दी जाती है। महिलाएं ठकुराही पूजा का प्रसाद नहीं खाती है। शुक्रवार सैकड़ों की संख्या में लोग ठकुराही पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.