नई दिल्ली, मार्च 19 -- रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया से अलग रह रहीं पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया ने कंपनी के बोर्ड में निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई। रेमंड लिमिटेड ने कंपनी के बोर्ड के निदेशक पद से नवाज मोदी सिंघानिया के इस्तीफे की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि इस्तीफा 19 मार्च से प्रभावी हो गया है।गौतम सिंघानिया ने क्या कहा इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए गौतम सिंघानिया ने कहा- हम नवाज मोदी सिंघानिया को बोर्ड सदस्य के रूप में वर्षों से दी गई उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हैं। एक कंपनी के रूप में हम उद्योग के उभरते परिदृश्य में आगे बढ़ते हुए संचालन के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी द्वारा बीएसई पर साझा किए गए अपने त्यागपत्र में नवाज मोदी सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.