औरैया, जनवरी 10 -- बेला, संवाददाता। बेलारामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नॉर्मल डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग बढ़ने से एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रसूता दो बेटियों की मां थी। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं। गांव मल्होशी निवासी शमशाद शुक्रवार दोपहर पत्नी मरीना बेगम को लेकर बेला स्थित सीएचसी पहुंचे। परिजनों के अनुसार करीब 2 बजे नॉर्मल डिलीवरी हुई और मरीना ने बेटे को जन्म दिया। परिवार खुश था, लेकिन कुछ ही देर बाद मरीना की ब्लीडिंग बढ़ने लगी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालात में सुधार न होने पर करीब 4 बजे उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस से कानपुर ले जाते समय कल्याणपुर पहुंचने से पहले ही मरीना की मौत हो गई। घ...