चतरा, जनवरी 9 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल सिमरिया के परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा । चिक्तिसा प्रभारी डॉ बीएन प्रसाद ने बताया कि मेले का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य मेले के दौरान विभिन्न रोगों की जाँच, परामर्श एवं नि:शुल्क दवा वितरण की व्यवस्था की जाएगी । उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में मेला मे आने एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने कि बात कही है। श्री प्रसाद ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान संभव है, जिससे इलाज आसान हो जाता है ।'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.