गिरडीह, जनवरी 7 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रेफरल अस्पताल धनवार में मंगलवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला की शुरुआत में बीडीओ देवेन्द्र कुमार दास, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ इंदू शेखर ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर मेला का उदघाटन किया। इस दौरान मेला में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, परिवार कल्याण, मोतियाबिंद जांच, ईएनटी जांच, दंत चिकित्सक जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया, फाइलेरिया का स्टॉल लगाया गया था। बीडीओ ने सभी से बेहतर जांच कर दवा देने की सलाह दी। कहा कि एक मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता के साथ पोषण जरूरी है। इलाज करवाने ...