जहानाबाद, दिसम्बर 14 -- विधायक ने रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण घोसी, निज़ संवाददाता। स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार ने रविवार को रेफरल अस्पताल घोसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के कुछ सुविधाओं को छोड़कर बाकी पर असंतोष जताया। निरीक्षण के क्रम में उन्हें चिकित्सक की कमी महसूस हुई। साथ ही अस्पताल परिसर में चल रहे नर्सिंग कॉलेज जिसमें ओटी एवं ड्रेसर के छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनके पढ़ाई और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि यहां पढ़ाने वाले टीचर की भी कमी है। पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं ने बताया कि अस्पताल में ड्यूटी करने वाले चिकित्सक ही उनकी क्लास लेते हैं। ऐसे में इलाज के बाद उनकी पढ़ाई अच्छी ढंग से पूरी नहीं हो पाती है। रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अनुज कुमार ने बताया...