औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा रेफरल अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत से बनने वाले नए भवन का शिलान्यास रविवार की देर शाम बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक राजेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल का निर्माण वर्ष 1984 में उनके पिता तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री दिलकेश्वर राम के प्रयास से हुआ था। इस अस्पताल से उन्हें गहरा लगाव है। अस्पताल में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना वे अपना दायित्व समझते हैं। अस्पताल का भवन काफी जर्जर हो चुका था। इसके लिए कई बार उन्होंने विधानसभा में आवाज उठाई। भवन निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और आने वाले दिनों में जब भवन बनकर तैयार हो जाएगा तो लोगों की सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सुविधाओं का अभाव था। उनके प्रयास से एम्बुलेंस, एक्सरे प्लांट, ऑपरेशन, मरीजों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.