रांची, फरवरी 2 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल तोरपा के नये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ. अनुमिता रानी ने योगदान दिया। असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, खूंटी द्वारा जारी पत्र के आलोक में डॉ. मिदेन मुंडू के स्थान पर डॉ. अनुमिता रानी को यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण के बाद डॉ. अनुमिता रानी ने कहा कि अस्पताल के साथ-साथ पूरे प्रखंड क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि मरीजों के साथ-साथ अस्पताल कर्मियों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य सहियाओं को लंबित प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...