बगहा, जून 2 -- बेतिया। मुजफ्फरपुर में हुए बालिका कांड के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया है। 09 वर्षीय लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केदार आश्रम से सोआ बाबू चौक तक एक आक्रोश मार्च निकाला और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। नगर के सोआबाबू चौक पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला फूंका गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और इसके खिलाफ मजबूती से खड़ा होना सबकी जिम्मेदारी है।उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बिहार सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है। लेकिन दलित बेटी के साथ जघन्य अपराध हुआ। सरकार उसे सही से उपचार भी ना दिला सकी। उन्होंने सरकार से आतंकित करने वाले इस प्रकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.