बरेली, जनवरी 24 -- भोजीपुरा पुलिस ने किशोरी के अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसने रेप में नाकाम होने पर किशोरी के फोटो वायरल किए थे। पुलिस के मुताबिक शाही के गांव वसई निवासी गगन यादव ने भोजीपुरा क्षेत्र की किशोरी के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल किए थे। इस मामले में उसके खिलाफ पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने उसे तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किशोरी के पड़ोस में उसकी रिश्तेदारी थी। जान पहचान होने पर उसने किशोरी के अश्लील फोटो खींच लिए और ब्लैकमेल कर रेप की कोशिश की। नाकाम रहने पर उसने किशोरी के फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.