मथुरा, नवम्बर 4 -- थाना मगोर्रा क्षेत्र में दलित नाबालिग बालिका के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला और न्यायल दिलाने का आश्वासन दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा कांग्रेसी संघर्ष करते रहेंगे। कांग्रेस हमेशा दलितों, महिलाओं और कमजोर वर्गों की आवाज़ उठाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। इस मामले में भी हम पीड़िता के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने एक स्थानीय भाजपा विधायक पर मामले को दबाए जाने का आरोप लगाया। शासन प्रशासन जल्द से जल्द पीड़िता परिवार को न्याय नहीं देता है, तो जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला प्रशासन का घेराव किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.