बालैनी(बागपत), फरवरी 7 -- यूपी के बागपत जिले में दो चचेरी बहनों का अपहरण के बाद दो युवकों ने एक से रेप और दूसरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। एक आरोपी की सगाई हो रही थी, इसकी जानकारी जब रेप पीड़िता के घर वालों को लगी तो वह थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। थाने में हंगामा देखकर पुलिस हरकत में आई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मौके पर पहुंच गई। सगाई समारोह में पुलिस के पहुंचने से खलबली मच गई। पुलिस को देखकर आरोपी दूल्हा सगाई छोड़कर भाग निकला। बालैनी क्षेत्र के गांव में गुरुवार शाम एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजन महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे हुए थे। इसी का फायदा उठाकर पास के गांव मतानतनगर के रहने वाले युव...