हापुड़, दिसम्बर 14 -- यूपी के हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 पर एक दिसंबर को रामा अस्पताल के सामने खेत में सूटकेस में मिले युवती के कंकाल मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने स्वीकार किया उसने मृतका के साथ दुष्कर्म कर वीडियो भी बनाई थी। इसके बाद महिला उसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कहती थी। रेप की घटना छुपाने के लिए उसने महिला की डंडा मारकर हत्या कर दी और उसका शव सूटकेस में रख दिया था। इस दौरान मृतका युवती के साथ एक दूसरी युवती को खड़ा कर दिया और उसकी वीडियो बनाकर उस पर ही हत्या का आरोप मढ़ दिया था। पुलिस ने आरोपी दंपति के पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी नौकरी दिलाने के बहाने अन्य राज्यों से...