लखनऊ, मई 29 -- यूपी के बलरामपुर में दरिंदों ने रेप के बाद बच्ची के गले में आठ इंच की कील ठोंक दी। गंभीर अवस्था में पुलिस व परिवारीजन बच्ची को लेकर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्ची का जटिल ऑपरेशन कर कील निकालकर नया जीवन दिया है। डॉक्टरों का दावा है कि बच्ची की तबीयत खतरे से बाहर है। जिला बलरामपुर निवासी सात साल की बच्ची के साथ 15 मई को रेप की घटना हुई। दरिंदों ने रेप के बाद बच्ची के गले में ढोढ़ी के नीचले हिस्से में कील ठोंक दी थी। खून से लथपथ अवस्था में परिवारीजन बच्ची को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। आनन-फानन परिवारीजन बच्ची को लेकर 16 मई की रात में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.