नई दिल्ली, फरवरी 4 -- रेप के आरोप में जेल में बंद सीतापुर सांसद राकेश राठौर की जमानत का सुनवाई बुधवार को होगी। मंगलवार को दोपहर 12 बजे एमपीएमएलए कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। पीड़ित पक्ष की ओर से वकील ने एक हफ्ते का सामान मांगा, जिस पर कोर्ट की ओर से एक दिन का समय देते हुए अगले दिन की तारीख लगाई गई। दोपहर 12 बजे मामले की सुनवाई शुरू होने से पहले ही कोर्ट के बाहर वकीलों की भीड़ लगना शुरू होगी। सांसद की ओर से वकील हारिस कमाल अय्यूबी, पीड़ित पक्ष से विजय अवस्थी और शैलेंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सुनवाई के दौरान सांसद पक्ष के वकीलों ने जमानत दिए जाने की पैरवी की। वहीं,पीड़ित पक्ष के वकीलों ने कुछ साक्ष्यों को पेश करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा। कोर्ट ने पीड़ित पक्ष को एक दिन का समय देते हुए मामले की सुनवाई अगले दिन बुधवार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.