गोरखपुर, जनवरी 30 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा व झंगहा क्षेत्र में रेप व छेड़खानी जैसे गंभीर आरोपों के कथित दुरुपयोग को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। कुछ मामलों में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मामूली विवादों को गंभीर आपराधिक मामलों का रूप देकर दबाव बनाने और समझौते के नाम पर धन उगाही की जा रही है। इन शिकायतों को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए जांच की बात कही है। ऐसा ही एक मामला चौरीचौरा क्षेत्र से सामने आया है, जिसमें जोधपुर गांव निवासी दिनेश यादव ने एडीजी गोरखपुर जोन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में दिनेश यादव का कहना है कि गांव की खलिहान की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया है। उक्त भूमि के पास भगवान शंकर मंदिर जाने का एकमात्र रास्ता भी स्थित है। आरोप ...