वाराणसी, फरवरी 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट से दुष्कर्म के आरोपी टीटीई की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को पुलिस की तीन टीमों ने वाराणसी और पटना में छापेमारी की। एसपी रेलवे ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं। साथ ही 10 हजार का इनाम भी घोषित किया। अबतक वह पुलिस के हाथ नहीं आया है। मऊ की एक छात्रा गोरखपुर में रहकर सेना भर्ती की तैयारी करती है। 15 फरवरी को वह किसी परीक्षा के लिए मऊ गई थी। वापसी में बिना टिकट के ही वह अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में सवार हो गई। छात्रा एनसीसी की यूनिफॉर्म में थी। आरोप है कि टीटीई राहुल कुमार उसके पास आया और टिकट मांगा। बाद में सीट दिलाने के बहाने एसी प्रथम श्रेणी की एक सीट प...